
सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार, 23 सितंबर 2026 को ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट का असर कमोडिटी बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।
आज सोने के मुकाबले चांदी में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। फेस्टिव सीजन में अगर आप Gold-Silver खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर और आगरा समेत अपने शहर का ताजा भाव जानना जरूरी है।
MCX पर सोना मामूली नीचे, चांदी में तेजी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर बुधवार को सोने का भाव 1,52,690 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। इसमें शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी 2,40,740 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली और इसमें शुरुआती तेजी देखने को मिली।

इससे पहले मंगलवार को MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 1,52,900 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 2,40,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी। यानी शुरुआती कारोबार में सोने पर थोड़ा दबाव रहा, जबकि चांदी में तेजी बनी रही।
COMEX पर Gold और Silver का क्या भाव?
ग्लोबल मार्केट में भी सोने-चांदी की कीमतों में हलचल जारी है। बुधवार सुबह COMEX पर Gold Rate 4,377.70 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं Silver Rate 67.12 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
MCX और COMEX दोनों बाजारों में निवेशकों की नजर कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत और भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर बनी हुई है।
Bullions.co.in पर भी सोने-चांदी के भाव
Bullions.co.in के अनुसार, बुधवार को सोने की कीमत 1,53,620 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। वहीं चांदी का भाव 2,39,970 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।
Goods Returns के मुताबिक, चेन्नई और हैदराबाद में चांदी की कीमत 2,54,900 रुपए प्रति किलोग्राम है। वहीं दिल्ली, आगरा, जयपुर और मुंबई में चांदी का भाव 2,49,900 रुपए प्रति किलोग्राम है।
दिल्ली, मुंबई समेत इन शहरों में Gold Rate
Goods Returns के अनुसार दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, आगरा, वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 15,332 रुपए प्रति ग्राम है। इन शहरों में 22 कैरेट सोना 14,054 रुपए और 18 कैरेट सोना 11,499 रुपए प्रति ग्राम है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना 15,474 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट 14,184 रुपए और 18 कैरेट सोना 11,954 रुपए प्रति ग्राम है।
इस हिसाब से 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, आगरा, वडोदरा और अहमदाबाद में करीब 1,53,320 रुपए बैठती है, जबकि चेन्नई में यह करीब 1,54,740 रुपए है।
कच्चे तेल की गिरावट से क्यों बढ़ी सोने-चांदी में हलचल?
कच्चे तेल की कीमतों में पिछले करीब छह कारोबारी सत्र से गिरावट जारी है। इसका असर कमोडिटी बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की संभावना बढ़ने से बाजार की परिस्थितियां बदलती नजर आ रही हैं। दूसरी ओर, तेल की कीमतों में गिरावट के कारण महंगाई को लेकर दबाव कम होने की उम्मीद भी बनी है। ऐसे में निवेशकों की नजर अब सोने-चांदी के अगले रुख पर है।
फेस्टिव सीजन में खरीदारी करने वालों के लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि अलग-अलग शहरों और बाजारों में सोने-चांदी के रिटेल रेट में अंतर हो सकता है। इसके अलावा ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज और टैक्स अलग से जुड़ सकते हैं।



