
सूरजपुर। जिले में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार शिक्षक मधूसुदन गुप्ता के खिलाफ शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उसका मुख्यालय प्रेमनगर स्थित शिक्षा कार्यालय निर्धारित किया गया है। जानकारी के अनुसार भटगांव थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद वीडियो के जरिए उसे कथित रूप से ब्लैकमेल कर बार-बार शारीरिक शोषण किया गया।



