Featureछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में दो महिलाओं की संदिग्ध मौत अलग-अलग जगहों पर मिली लाश, इलाके में सनसनी

दुर्ग। पदमनाभपुर थाना अंतर्गत दो अलग-अलग जगह पर एक युवती एवं एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी है। दोनों ही मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। पदमनाभपुर थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि बोरसी चौक निवासी 19 वर्षीय विद्या साहू ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है।

इसी तरह विवेकानंद नगर निवासी सविता देवांगन 41 वर्ष ने अपने घर में फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी है। सविता कई दिनों से बीमार थी जिसको लेकर वह हमेशा परेशान रहती थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

पुलिस दोनों महिलाओं के परिवार वालों, आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button