Featureव्यापार

सोना हुआ 1.32 लाख के पार दिल्ली-UP-बिहार में दाम क्यों गिरे? जानिए वजह

सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोना 1.18 फीसदी सस्ता होकर 1,44,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोने का दाम आज 1200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हुआ है। पिछले एक महीने में सोने की कीमत 5.70 फीसदी और चांदी की कीमत 14.52 फीसदी तक टूट चुकी है। ऐसे में शादी-ब्याह के लिए सोने-चांदी के गहने खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के मन में सवाल है कि क्या कीमतों में अभी और गिरावट आएगी या खरीदारी का यह सही मौका है? यहां जानिये आज 22 अक्तूबर को सोने का दाम क्या रहा।

दिल्ली में सोने का भाव

राजधानी दिल्ली में 22 अक्टूबर को सोने की कीमतों में गिरावट का असर देखने को मिला।

24 कैरेट सोने का भाव – 1,44,610 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोने का भाव – 1,32,560 रुपये प्रति 10 ग्राम

यूपी में सोने का भाव

24 कैरेट सोना – 1,44,690 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना – 1,32,470 रुपये प्रति 10 ग्राम

बिहार में सोने का भाव

24 कैरेट सोना – 1,44,520 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना – 1,32,480 रुपये प्रति 10 ग्राम

मुंबई में सोने का भाव

24 कैरेट सोना – 1,44,490 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना – 1,32,449 रुपये प्रति 10 ग्राम

बेंगलुरु में सोने का भाव

24 कैरेट सोना – 1,44,590 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना – 1,32,541 रुपये प्रति 10 ग्राम

कोलकाता में सोने का भाव

24 कैरेट सोना – 1,46,030 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना – 1,33,861 रुपये प्रति 10 ग्राम

हैदराबाद में सोने का भाव

24 कैरेट सोना – 1,44,710 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना – 1,32,651 रुपये प्रति 10 ग्राम

चेन्नई में सोने का भाव

24 कैरेट सोना – 1,44,900 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना – 1,32,825 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट आई है। 22 अक्टूबर को घरेलू बाजार में चांदी का भाव 2.29 फीसदी गिरकर 2,04,720 रुपये प्रति किलो पर आ गया। पिछले एक हफ्ते में चांदी 2.92 फीसदी और एक महीने में 14.52 फीसदी सस्ती हो चुकी है। इसके मुकाबले सोने की कीमत में एक महीने के दौरान 5.70 फीसदी की गिरावट आई है।

क्या सोने-चांदी के दाम अभी और गिरेंगे?

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी के मुताबिक, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता के कारण बाजार में दबाव बना हुआ है। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है।

निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 27 और 28 अक्टूबर को होने वाली बैठक पर है। बाजार को फिलहाल ब्याज दरों में बदलाव की कम उम्मीद है, लेकिन दिसंबर में दरें बढ़ने की आशंका भी कीमतों को प्रभावित कर सकती है।

आमतौर पर ब्याज दरें और बॉन्ड यील्ड बढ़ने पर सोने में निवेश की आकर्षकता घट सकती है, क्योंकि सोने से नियमित ब्याज नहीं मिलता। हालांकि, वैश्विक तनाव बढ़ने पर सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग को सहारा मिल सकता है।

सोने के गहने खरीदने का प्लान कर रहे ग्राहक क्या करें?

कीमतों में गिरावट से खरीदारी का मौका जरूर बन सकता है, लेकिन अभी और उतार-चढ़ाव संभव है। गहने खरीदने से पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जांचें। ज्वैलरी के अंतिम बिल में मेकिंग चार्ज और लागू टैक्स भी जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button