Featureराष्ट्रीय

मोदी ने मजबूत हो रही अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास पर पुरी का लेख किया साझा

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का एक लेख साझा किया है जिसमें व्यापकता, कौशल और आत्मनिर्भरता के माध्यम से विकास के प्रति भारत के विशिष्ट दृष्टिकोण का उल्लेख किया गया है।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर उनका लेख साझा करते हुए लिखा, ‘ श्री पुरी ने इस लेख में इस बात पर प्रकाश डाला है कि जहां विकसित देश सीमित हो रहे हैं वहीं भारत व्यापकता, कौशल और आत्मनिर्भरता के माध्यम से एक अलग रास्ता अपना रहा है। उन्होंने कहा कि सुधार, डिजिटल नवाचार और युवा कार्यबल भारत को विश्व के विकास इंजन के रूप में उभरने में सहायता कर रहे हैं।’
श्री पुरी ने एक अंग्रेजी दैनिक में लिखा ‘जैसे पूरे भारत में दीपक जलाए जाते हैं, रामायण का एक कालातीत दृश्य हमारे वर्तमान को बयां करता है। हनुमान अपनी ताकत के बारे में अनिश्चित होकर समुद्र के किनारे खड़े हैं, जब तक जाम्बवंत उन्हें याद नहीं दिलाते कि उनके पास क्या है। इसके बाद जो छलांग लगती है वह कोई चमत्कार नहीं है बल्कि आत्म-विश्वास का प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय अर्थव्यवस्था को इसी के लिए तैयार कर रहे हैं – एक ऐसी अर्थव्यवस्था जो वैश्विक उथल-पुथल से उबरने के लिए अपने आंतरिक शक्ति जुटा रही है। जैसे-जैसे दुनिया नये वीजा बाधाओं और टैरिफ के कारण सिमट रही है, वहीं श्री मोदी के नेतृत्व में भारत अपने आत्मविश्वास को व्यापक रूप देकर प्रतिकूल परिस्थितियों में आगे बढ रहा है।’

Related Articles

Back to top button