Featureछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बढ़ती ठंड: मौसम विभाग का अनुमान, अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम जारी रहेगा, जिसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है। शुष्क और ठंडी हवा के प्रभाव से रात का तापमान गिर सकता है और ठंड बढ़ेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भी अगले तीन दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, जिसके बाद भी सूखा मौसम जारी रह सकता है।

Related Articles

Back to top button