Featureछत्तीसगढ़

सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही

सरगुजा। उत्तर से आ रही हवा से सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा जिले में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, कोहरे के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर से कम थी। हालात ऐसे रहे कि वाहन चालकों को दिन में भी लाइट ऑन कर वाहन चलाने पड़े। यहां रात का पारा 4.8 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ेगा। वहीं सरगुजा, रायपुर और बिलासपुर संभाग के एक-दो जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। इसे देखते हुए सुबह और रात के समय सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। हालांकि इसके अलावा अगले 24 घंटे में मौसम कोई विशेष बदलाव होने की संभावना मौसम विभाग ने नहीं जताई है।

वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया। पेंड्रा-अमरकंटक क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है।

Related Articles

Back to top button