Featureछत्तीसगढ़

रायपुर-जबलपुर एनएच पर दर्दनाक हादसा, कोटवार की मौत

कवर्धा। जिले में हिट एंड रन की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। रायपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-30) पर तेज रफ्तार ट्रक ने ग्राम कोटवार को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलीप पात्रे के रूप में हुई है, जो गांव में कोटवार के पद पर कार्यरत थे।

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एनएच-30 पर चक्काजाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ ट्रक की पहचान में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button