Featureराष्ट्रीय

तकनीक में आत्मनिर्भरता देश की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा दोनों के लिए महत्वपूर्णःपीएम मोदी

नई दिल्ली।एनसीसी पीएम रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘विकसित भारत’ के लिए नागरिक कर्तव्यों के महत्व पर जोर दिया और युवाओं को अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आधुनिक युद्धों का संदर्भ देते हुए कहा कि तकनीक में आत्मनिर्भरता देश की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के कारियाप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित वार्षिक एनसीसी पीएम रैली में शामिल हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित थे। एनसीसी पीएम रैली के साथ ही माहभर चलने वाले एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का समापन हुआ, जिसमें देशभर से 2,406 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया, जिनमें 898 महिला कैडेट भी शामिल थीं। मोदी ने इस दौरान कहा कि NCC एक ऐसा संगठन है, एक ऐसा आंदोलन है, जो भारत की युवा-शक्ति को आत्मविश्वासी बनाता है, अनुशासित बनाता है, संवेशनशील बनाता है औऱ राष्ट्र के प्रति संमर्पित नागरिक बनाता है। इस बार भी यहां बहुत बड़ी संख्या में गर्ल्स कैडेट्स आई हैं। मैं उनका विशेष रुप से अभिनंदन करता हूं।

मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में NCC कैडेट्स की संख्या 14 लाख से बढ़कर 20 लाख हो चुकी है। उन्होंने कहा कि NCC एक ऐसा संगठन है, एक ऐसा आंदोलन है, जो भारत की युवा-शक्ति को आत्मविश्वासी बनाता है, अनुशासित बनाता है, संवेशनशील बनाता है औऱ राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक बनाता है। इस बार भी यहां बहुत बड़ी संख्या में गर्ल्स कैडेट्स आई हैं। मैं उनका विशेष रुप से अभिनंदन करता हूं। बीते वर्षों में NCC कैडेट्स की संख्या 14 लाख से बढ़कर 20 लाख हो चुकी है।

प्रधानमंत्री ने याद किया कि मैंने लाल किले से कहा था- यही समय है, सही समय है। हमारे देश के युवाओं के लिए आज का ये समय सबसे ज्यादा अवसरों का समय है। सरकार का प्रयास है कि इस कालखंड का अधिक से अधिक लाभ हमारे युवाओं को मिले। आज पूरी दुनिया युवा भारत के युवाओं की तरफ बहुत भरोसे से देख रही है और दुनिया के इस भरोसे का कारण है- स्किल और संस्कार। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ जिस समझौते पर सहमति बनी है… दुनिया उसकी, सभी सौदों की जननी के रूप में प्रशंसा कर रही है। दुनिया के लिए एक गेम-चेंजर डील बताई जा रही है। यह एफटीए आपके लिए प्रेरणा देने की आजादी है।

Related Articles

Back to top button