Featureछत्तीसगढ़

दिनदहाड़े कोयला चोरी का वीडियो वायरल, SECL में हड़कंप

सरगुजा। जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत SECL की अमेरा खदान से बड़े पैमाने पर कोयला चोरी का मामला सामने आया है। खदान से कोयला चोरी करते हुए महिला, पुरुष और बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण खदान परिसर में घुसकर खुलेआम कोयला निकाल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रतिदिन 100 टन से अधिक कोयले की चोरी की जा रही है, जिससे सरकार को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि जब खदान कर्मी चोरी रोकने का प्रयास करते हैं तो ग्रामीणों द्वारा उन पर हमला किया जाता है। इससे खदान कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा कि चोरी के कोयले को बाइक और छोटे वाहनों के माध्यम से आसपास के ईंट भट्ठों में सप्लाई किया जाता है। इस अवैध नेटवर्क में कई लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button