Featureछत्तीसगढ़

अवैध वनोपज परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई

रायपुर, वन विभाग द्वारा अम्बिकापुर जिले में अवैध कटाई एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। सरगुजा वनमण्डल के वनमण्डलाधिकारी के निर्देशन में रात्रि गश्ती एवं नाका जांच के दौरान दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 43 नग चिरान जब्त किए गए।

अवैध वनोपज परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई

अवैध वनोपज परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई

वन परिक्षेत्र लुण्ड्रा अंतर्गत चेन्द्रा वृत्त से सागौन की अवैध कटाई की सूचना पर दरिमा चौक में नाकाबंदी की गई। संदिग्ध पिकअप वाहन को ग्राम लोसगा के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। जांच में 27 नग सागौन चिरान बरामद हुआ। वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर वाहन सहित लगभग तीन लाख रुपये मूल्य की सामग्री जब्त कर भारतीय वन अधिनियम 1927 एवं छत्तीसगढ़ वनोपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसी प्रकार वन परिक्षेत्र उदयपुर में रात्रि गश्ती के दौरान 16 नग साल चिरान (0.476 घनमीटर) जब्त कर संबंधित धाराओं में वन अपराध पंजीबद्ध किया गया। दोनों प्रकरणों में विधिसम्मत राजसात की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button