
रायपुर। खुशी और उल्लास का पर्व होली पर पूर्व निर्धारित ड्राई डे यथावत लागू रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट किया है कि निर्धारित नियमों के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। ताकि प्रदेशवासी बिना किसी असुविधा के सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मना सकें। घोषित शुष्क दिवस के दौरान किसी भी दुकान,होटल,रेस्टोरेंट या क्लब में मदिरा की बिक्री पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी। मदिरा के अवैध परिवहन और विक्रय पर रोक के लिए जिला व राज्य स्तर पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।



