
रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रीन आर्मी एवं जेसीआई सुपर चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में वृंदावन हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन से हुआ। पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं वृक्षारोपण को समर्पित इस आयोजन में 200 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक एवं संस्थापक सदस्य, जाने-माने उद्यमी एवं समाजसेवी राजेश अग्रवाल तथा मुख्य संरक्षक एवं संस्थापक सदस्य एवं पूर्व महापौर प्रमोद दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजेश अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी संस्था या सरकार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। वहीं प्रमोद दुबे ने कहा कि तालाब, जलाशय एवं हरित क्षेत्र किसी भी शहर की जीवनरेखा होते हैं और इनके संरक्षण के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
ग्रीन आर्मी के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला जन आंदोलन है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रकृति, जल एवं वृक्षों के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन मिस्टर टारगेट द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन में रायपुर जिला अध्यक्ष श्री गुरदीप टुटेजा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों का स्वागत करते हुए ग्रीन आर्मी के उद्देश्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी।
ब्लू विंग अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने “पानी बचाओ” विषय पर जानकारी देते हुए तालाबों, विभिन्न जलाशयों एवं जल स्रोतों के संरक्षण के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा समाज को इस दिशा में जागरूक होकर कार्य करना चाहिए। रात्रि लहरी ने स्कूलों एवं कॉलेजों को पर्यावरणीय गतिविधियों से जोड़ने, विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने तथा युवाओं में पर्यावरण जागरूकता विकसित करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। जेसीआई सुपर चैप्टर की कोऑर्डिनेटर श्रीमती लीना वाढेर ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी 10 जेसीआई चैप्टरों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए प्रत्येक चैप्टर को वर्षभर पर्यावरणीय गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य संरक्षक एवं संस्थापक सदस्यों द्वारा ग्रीन आर्मी के नए सदस्यों



