रायपुर
-
मिठास की नई चमक ; सड्डू, रायपुर में न्यू देहली स्वीट्स-गोल्ड शुरू… House of Purity का नया अध्याय – NDS की गोल्ड सीरीज… रायपुर, 25 अगस्त 2026 . छत्तीसगढ़ में शुद्धता और स्वाद का विश्वसनीय नाम बन चुका न्यू देहली स्वीट्स अब एक नए अवतार में आ रहा है – न्यू देहली स्वीट्स-गोल्ड …. राजधानी रायपुर के सड्डू में शुरू होने जा रहा यह आउटलेट हमारी मिठाइयों की श्रृंखला का 16वां आउटलेट होगा . 2011 से शुरू हुई थी मिठास की यात्रा…11 मार्च 2011 को रायपुर से एक छोटे से प्रयास के रूप में शुरू हुई यह विकास यात्रा, आज दो राज्यों के सफर में है . शीघ्र ही इसमें तीसरा सोपान जोड़ा जाएगा . इस मीठी श्रृंखला के सूत्रधार श्री अशोक ऋषि हैं . 20 बरस पहले उन्होंने ही यह सपना संजोया था जो उनके पुत्र अभिनव ऋषि , पुत्रवधु नीतू ऋषि व पुत्री साक्षी ऋषि के अतुलनीय सहयोग से साकार हुआ . NDS को मिष्ठान्न प्रेमियों से बेइंतहा प्यार मिला . वजह बहुत साफ़ थी, हमने अपने सूत्र-वाक्य – House of Purity यानी शुद्धता, स्वाद और परफेक्शन पर पूरा ध्यान दिया . यही हमारी पहचान बनी . हम आज भी उस पर अडिग है . हमारा एकमात्र ध्येय था बिना किसी व्यावसायिक लाभ के छत्तीसगढ़ वासियों को शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयां उपलब्ध कराना . हमें गर्व है कि हम अपने इस अभियान में सफल हुए . NDS ने मिठाइयों की बिक्री में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की उल्लेखनीय पहल की . एक ही शहर में मल्टी-पॉइंट आउटलेट्स का कॉन्सेप्ट हम ही लाए, ताकि हर क्षेत्र के ग्राहक तक शुद्ध मिठाई आसानी से पहुंचे . *NDS की सबसे बड़ी खासियत – वजन और क्वालिटी में ईमानदारी…* हमने परफेक्शन सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि तौल में भी लाया है . हम जितना दावा करते हैं, ग्राहक को उतना ही पूरा वजन देते हैं . क्वालिटी से कोई समझौता नहीं, वजन में कोई हेर-फेर नहीं . यही वजह है कि लोग आज NDS पर एक परिवार की तरह भरोसा करते हैं . *आज कहाँ-कहाँ हैं हम…* वर्तमान में हमारे 15 आउटलेट दो राज्यों में सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं : – रायपुर (राजधानी) : 6 आउटलेट्स…शंकर नगर, समता, शैलेंद्र नगर, देवेंद्र नगर, तेलीबांधा, DDU नगर और अब 7वां सड्डू में. – रायपुर के शंकर नगर स्थित प्रतिष्ठान के साथ NDS CAFE भी 3 वर्ष पूर्व आरंभ किया गया है जिसमें ब्रेक फास्ट से लेकर डिनर तक सर्व किया जाता है . यहां पर नार्थ इंडियन, साउथ इंडियन, चाइनीज़, कांटिनेंटल व सभी प्रकार के व्यंजन परोसे जाते हैं . यह कैफे स्वाद और क्वालिटी के नाम पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है. – कोरबा में 5 आउटलेट्स… – बिलासपुर, चांपा, भुवनेश्वर (उड़ीसा) में भी हमारे आउटलेट्स सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं. *न्यू देहली स्वीट्स-गोल्ड में क्या खास होगा…* जैसे खदान से निकला सोना खरा होता है, वैसे ही हमारी 15 शाखाओं का निचोड़ा हुआ अनुभव है – NDS GOLD. यह सिर्फ एक प्रतिष्ठान नहीं, मीठे सोने की खान है, जिसमें एक से बढ़कर एक नगीने, हीरे और डायमंड जैसी प्रीमियम मिठाइयाँ होंगी. NDS GOLD में भी ब्रेक फास्ट से लेकर डिनर तक मल्टी-क्यूज़ीन फूड (Multi-Cuisine Food) की व्यवस्था है जिसमें जिसमें एक साथ अलग-अलग देशों, राज्यों और संस्कृति के पकवान परोसे जाते हैं . *न्यू देहली स्वीट्स… सिर्फ मिठाई की दुकान नहीं, बल्कि स्वाद का पूरा संसार…* हम सिर्फ मिठाई नहीं, एक संपूर्ण जायका परोसते हैं. NDS पर आपको मिलता है: SWEETS NAMKEENS SNACKS, CHAAT BAKERY DRYFRUITS मिठाइयों के साथ-साथ हम बढ़िया क्वालिटी की नमकीन भी खिलाते हैं . और सबसे खास बात – हमारे हर आउटलेट के साथ एक स्पेशल फूड कैनोपी की श्रृंखला होती है, जहाँ आपको मिलता है: – स्पेशल छोले भटूरे – साउथ इंडियन डिशेज – चाट, समोसा, कचौड़ी . – और बेकरी आइटम्स… ये सभी आइटम्स बेहद चटपटे और स्वादिष्ट होते हैं . हम यह घोषणा करते हुए गर्व का अनुभव कर रहे हैं कि NDS-GOLD का औपचारिक शुभारंभ रायपुर, सड्डू में किया जा रहा है, इसके बाद बड़े स्तर पर भव्य उद्घाटन समारोह भी आयोजित होगा। न्यू देहली स्वीट्स परिवार छत्तीसगढ़ वासियों, विशेष रूप से रायपुर वासियों का आभारी रहेगा जिनका भरपूर प्यार और आशीर्वाद हमें हमेशा मिलता रहा है . आगे भी हम आप सबकी सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे . हम हैं .अशोक ऋषि .अभिनव ऋषि और समस्त न्यू देहली स्वीट्स परिवार, रायपुर (छग)
मिठास की नई चमक ; सड्डू, रायपुर में न्यू देहली स्वीट्स-गोल्ड शुरू… मिठास की नई चमक ; सड्डू, रायपुर में…
Read More » -
लंदन में दो दशक बिताने के बाद अभिषेक नाखाते ने भारत लौटकर शुरू की ‘सॉल्व इंडिया’ नागरिक मुहिम, छत्तीसगढ़ बना देश की पहली परीक्षण भूमि
लंदन में दो दशक बिताने के बाद अभिषेक नाखाते ने भारत लौटकर शुरू की ‘सॉल्व इंडिया’ नागरिक मुहिम, छत्तीसगढ़ बना…
Read More » -
लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण” के मूलमंत्र के साथ अधोसंरचना विकास को दे रहे नई गति – श्री अरुण साव
लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण” के मूलमंत्र के साथ अधोसंरचना विकास को दे रहे नई गति – श्री अरुण साव…
Read More » -
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन
अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे…
Read More » -
स्वतंत्रता दिवस पर विकास की नई सौगात, पुरन्दर मिश्रा ने किया शेड का लोकार्पण
जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम, एसबीआई कॉलोनी बाल उद्यान में ₹5 लाख के शेड का…
Read More » -
लायंस क्लब रायपुर सेंट्रल का संयुक्त शपथ ग्रहण एवं चार्टर दिवस समारोह गरिमापूर्वक संपन्न
रायपुर / लायंस क्लब रायपुर सेंट्रल द्वारा संयुक्त शपथ ग्रहण एवं चार्टर दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन 12 अगस्त…
Read More » -
श्री नारायणा हॉस्पिटल में तीन दिवसीय निःशुल्क शिविर का भव्य शुभारंभ
श्री नारायणा हॉस्पिटल में तीन दिवसीय निःशुल्क शिविर का भव्य शुभारंभ श्री नारायणा हॉस्पिटल में तीन दिवसीय निःशुल्क शिविर का…
Read More » -
हर घर तिरंगा केवल अभियान नहीं, हर भारतीय की नैतिक जिम्मेदारी है: डॉ. विनोद सिंह
रायपुर। “हर घर तिरंगा केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति…
Read More » -
सेंट्रल इंडिया में पहली बार डॉ. उज्ज्वला स्किन क्लिनिक में विश्वप्रसिद्ध ‘Fotona डायनामिक्स मैक्स’ लेज़र तकनीक शुरू
रायपुर: रायपुर के प्रमुख डर्मेटोलॉजी, ट्राइकोलॉजी, एस्थेटिक्स एवं एडवांस्ड लेज़र सेंटर ‘डॉ. उज्ज्वला स्किन क्लिनिक’ ने चिकित्सा क्षेत्र में एक…
Read More » -
कलिंगा विश्वविद्यालय में ‘अल्ट्राटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का भव्य उद्घाटन
रायपुर: कलिंगा विश्वविद्यालय और अल्ट्राटेक सीमेंट की एक संयुक्त पहल के तहत परिसर में ‘अल्ट्राटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का भव्य…
Read More »