Featureव्यापार

त्योहारी मांग से सोने में लौटी चमक, MCX और हाजिर भाव में तेजी

आगामी त्योहारी और शादियों के सीजन के चलते घरेलू बाजार में फिजिकल गोल्ड की मांग में जोरदार सुधार दर्ज किया गया है। मांग में आई इस तेजी के चलते भारतीय सर्राफा बाजार में सोना तीन महीने में पहली बार प्रीमियम पर कारोबार करता दिखा।
पिछले हफ्ते तक 6 डॉलर प्रति औंस तक के डिस्काउंट पर बिकने वाला सोना इस हफ्ते 7 डॉलर प्रति औंस तक के प्रीमियम पर पहुंच गया।
इस बीच शुक्रवार को दिल्ली के हाजिर बाजार में सोना 1,49,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.15 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। हालांकि, वीकेंड और बाजार बंद रहने की स्थिति में रिटेल खरीदारी करने वाले ग्राहकों और सर्राफा निवेशकों के लिए शुक्रवार के कारोबारी सत्र के दौरान दर्ज किए गए बंद भाव ही आज के प्रमुख आधार के रूप में काम कर रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और हाजिर मंडियों में ट्रेडिंग गतिविधि सीमित रहने के बीच लेटेस्ट रेट्स पर खरीदारों की सीधी नजर बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button