Featureछत्तीसगढ़

दंतेश्वरी मंदिर में चोरी: सोना-चांदी के आभूषण चोरी, पुलिस जांच में जुटी

जगदलपुर।छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में चोरी हुई है। 23 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के पीछे की तरफ का दरवाजा तोड़ककर वारदात की है। प्रारंभिक जांच में सोने-चांदी के आभूषण चुराने की बात सामने आ रही है। पुलिस जांच जारी है फिलहाल श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश रोक दिया गया है। सीसीटीवी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है लेकिन यह साफ नहीं हैं। चूंकि मामला चोरी का ही नहीं आस्था का भी है इसलिए पुलिस काफी तत्परता दिखा रही है।

जगदलपुर के मां दंतेश्वरी मंदिर में चोरी,सोने-चांदी के आभूषण चुराए; जांच जारी

Related Articles

Back to top button