Featureछत्तीसगढ़

धमतरी जिला अस्पताल में युवती की आत्महत्या, बाथरूम में लटका मिला शव

धमतरी। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कोंडागांव निवासी 20 वर्षीय युवती दशमती नेताम धमतरी के बस स्टैंड के पीछे स्थित हरिओम राइस मिल में काम करती थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले राइस मिल में अपने कमरे में दाल बनाते समय वह आग की चपेट में आ गई थी, जिससे उसका चेहरा और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है कि युवती पिछले एक दिन से अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रही थी। इसी दौरान वह बाथरूम जाने की बात कहकर वार्ड से निकली और महिला प्रसाधन के अंदर अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ और मरीजों के परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को फंदे से नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

Related Articles

Back to top button