Featureराष्ट्रीय

सीतापुर में सीएम योगी का बयान: बंटवारा हुआ तो कटने के रास्ते खुल जाएंगे, बांग्लादेश की घटना पर चिंता

सीतापुर. सीतापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, सनातन कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा। इससे सनातन के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा होगा। जातीय, क्षेत्र और भाषा उसके सामने कोई मायने नहीं रखेगी। इसलिए इस बात को ध्यान में रखना क्यों जो बांटने वाले लोग हैं, जाती, क्षेत्र और भाषा के नाम पर, ऐसे लोगों से सावधान रहना। उन्होंने कहा, बाप बंट गए तो कटने के रास्ते खुल जाएंगे।

तपोधाम सतगुरु गिरधारी नाथ महाराज आश्रम में आयोजित मूर्ति स्थापना दिवस में पहुंचे सीएम योगी ने बांग्लादेश की घटना को लेकर विपक्ष पर हमला बोला। सीएम योगी ने बांग्लादेश के मुद्दे पर सभी मौन हैं। बांग्लादेश में जो मारे जा रहे हैं हर दिन आप सुनते होंगे, एक हिंदू जला दिया गया। राह चलते हुए एक हिंदू को जला दिया गया, रोजाना समाचार आ रहे हैं बांग्लादेश से। मरने वाला हिंदू दलित हिंदू है। कोई नहीं बोल रहा है केवल कुछ हिंदू संगठनों को छोड़ दिया जाए और धर्माचार्यों को छोड़ दिया जाए, तो सबका मुंह बंद हो गया है क्यों कि मरने वाला हिंदू है। कोई नहीं बोलेगा। उसके लिए कोई मानव अधिकार नहीं है। उसके लिए कोई दुनिया का संगठन वकालत करने वाला नही हैं।

नेताओं के बहकावे में आने की आवश्यकता नहीं

सीएम योगी ने कहा, नेताओं के बहकावे में आने की आवश्यकता नहीं है। बंटने की आवश्यकता नहीं है। ये जो जाति के नाम पर बांटना चाहते हैं, आपको तमाम प्रकार के वादों से बांटना चाहते हैं, इस बहकावे में भूल से भी मत आना। क्योंकि देश का दुश्मन आंखे लगाए बैठा है। आप बंट गए तो फिर कटने के रास्ते भी खुल जाएंगे। उसको कभी मत होने देना। देश अच्छी दिशा में आगे बढ़ रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने एक लंबी यात्रा तय कर ली है। एक बड़ी यात्रा के लिए तैयार कर रहा है। भारत दुनिया की बड़ी ताकत बनेगा। कोई दुनिया की ताकत अब इसे रोक नहीं सकता।

Related Articles

Back to top button