Featureछत्तीसगढ़

दो नाग सांप घर में मिलने से मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने जंगल में छोड़ा

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी में एक रिहायशी मकान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां एक नहीं बल्कि दो नाग सांप एक साथ दिखाई दिए। सांपों को देखते ही घर के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों नागों का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि सांपों को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचाए बिना उन्हें पकड़कर पास के घने जंगल में छोड़ दिया गया है। वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वन्यजीव दिखने पर खुद हाथ न लगाएं, तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

Related Articles

Back to top button