Featureछत्तीसगढ़

1 दिसंबर से बदलेंगे तत्काल टिकट बुकिंग के नियम, अब ओटीपी वेरिफिकेशन होगा अनिवार्य

रायपुर। रेलवे द्वारा समय-समय पर अपने न‍ियमों में बदलाव किया जाता है। जिसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ता है। ऐसे में अब पश्‍च‍िमी रेलवे ने तत्‍काल बुक‍िंग के न‍ियमों में बदलाव क‍िए हैं। जिसके तहत अब ओटीपी सत्यापन को अनिवार्य कर दिया है। यह नया नियम 1 दिसंबर, 2025 से लागू होगा।

बता दें कि, नए न‍ियमों के अनुसार, अहमदाबाद, गुजरात और मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के लिए किया है। बताया गया कि, यात्रियों के लिए आसान बनाने के लिए तत्काल बुकिंग सिस्टम में यह बड़ा बदलाव क‍िया गया है।

कहा गया कि, जब पैसेंजर OTP  ऑथेंटिकेशन पूरा करेंगे तभी मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस के लिए तत्काल टिकट जारी किए जाएंगे। वहीं वेस्टर्न रेलवे के मुताबिक, नया सिस्टम कंप्यूटराइज्ड PRS काउंटर, ऑथराइज्ड एजेंट, IRCTC वेबसाइट, IRCTC मोबाइल ऐप सभी पर लागू होगा।

Related Articles

Back to top button