Featureछत्तीसगढ़

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त

रायपुर, जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम पीथमपुर क्षेत्र में औचक जांच कर अवैध रेत परिवहन में संलिप्त वाहनों पर कार्रवाई की।

खनिज अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर एक हाईवा और दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया। मामले में अवैध रेत परिवहन का प्रकरण दर्ज कर संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ की गई है।

दर्ज प्रकरण में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 के प्रावधानों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने अधिकारियों को जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध नियमित निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों के अवैध दोहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button