Featureछत्तीसगढ़

चाइनीज मांझा जब्त, 2 पतंग दुकानों पर 10 हजार का जुर्माना

रायपुर। नगर पालिक निगम जोन 1 और 5 ने छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय के साथ मिलकर बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्रमांक 18 अंतर्गत प्रयास हास्टल गुढियारी के पास 2 पतंग दुकानो का वार्ड पार्षद सोहन साहू एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमराज देवांगन की उपस्थिति में औचक निरीक्षण किया। प्रतिबंधित चाइनीज मांझा तत्काल जप्त करने के साथ संबंधित 2 पतंग दुकान संचालको पर कुल 10 हजार रू. प्रत्येक पर 5 – 5 हजार रू. का जुर्माना भविष्य के लिए कडी चेतावनी देते हुए पुलिस बल की उपस्थिति में किया।
इसी प्रकार नगर निगम जोन 5 क्षेत्र में घासीदास प्लाजा आमापारा मार्ग पर सडक पर लगायी जा रही दुकानों से औचक निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित चाइनीज मांझा तत्काल जप्त करने की कार्यवाही छत्तीसगढ राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों के मार्ग निर्देशन में जोन 5 उपअभियंता श्री टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में की गई।

Related Articles

Back to top button