Featureराष्ट्रीय

छात्रों के मुद्दे पर राजनीति रोटियां सेंकना चाहते हैं राहुल, सरकार संसद में चर्चा कराकर ठोस नीति बनाने के पक्ष में: नड्डा

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पेपर लीक मामले में राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार विद्यार्थियों से जुड़े हर मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा कराने और उसके आधार पर ठोस नीति बनाने के लिए तैयार है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में आज रात आयोजित एक विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री गांधी ने पिछले 10 साल में पेपर लीक के 152 मामलों का उल्लेख किया है, जो जांच का विषय है और सरकार इसकी जांच कराकर दूध का दूध और पानी का पानी करेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि श्री गांधी ने इस मामले में एक पक्षीय बात की जबकि कांग्रेस और उसके गठबंधन वाले दलों के शासन वाले राज्यों में भी तमाम शैक्षणिक और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की अनेक घटनाएं हुई हैं।

Related Articles

Back to top button