Featureछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में तेंदुए का कहर: सो रहे लोगों पर किया हमला, तीन घायल, इलाके में दहशत

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुए का आतंक देखने को मिला है, जहां एक तेंदुए ने घर में घुसकर तीन लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कारीपानी गांव में एक महिला घर के बाहर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान अचानक जंगल से तेंदुआ आ पहुंचा और घर में घुसकर तीन लोगों पर हमला कर दिया।

तेंदुए के इस हमले में तीनों घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं आज सुबह तेंदुआ बहीगांव दिखाई दिया, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button