
रायपुर, इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के उप निदेशक ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है और न ही पेड़ों की अवैध कटाई या उन्हें जलाए जाने का कोई मामला संज्ञान में आया है। इन्द्रावती टाइगर रिजर्व के कुटरू कोर क्षेत्र में सड़क किनारे बड़े-बड़े पेड़ों को काटे जाने अथवा जलाए जाने के संबंध में कुछ माध्यमों पर प्रसारित हो रही खबरों को विभाग ने इन खबरों को निराधार, अपुष्ट और भ्रामक बताया है।
सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था सुदृढ़
बस्तर क्षेत्र के नक्सल-मुक्त होने के बाद से वन अमला अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में पूरी तरह सक्रिय है। उड़नदस्ता टीम द्वारा क्षेत्र में नियमित गश्त (पेट्रोलिंग) की जा रही है। वन क्षेत्रों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए स्थानीय क्षेत्रीय युवाओं को पेट्रोलिंग गार्ड के रूप में नियुक्त किया गया है, जो लगातार निगरानी रख रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों के बीच वनों और वन्यप्राणियों के संरक्षण को लेकर विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान और प्रचार-प्रसार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
वन विभाग की अपील
वन एवं वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी किसी भी शिकायत पर विभाग नियमानुसार तुरंत कार्रवाई करता है। वन विभाग के अधिकारियों ने आम जनता से अपील है कि वे ऐसी किसी भी अपुष्ट और भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें। यदि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें ताकि समय रहते त्वरित कार्रवाई की जा सके।



