Featureछत्तीसगढ़

किसानों के लिए खुशखबरी: जमीन देने पर 4 गुना मुआवजा, CM डॉ. मोहन का ऐलान

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को 4 गुना मुआवजा मिलने के मामले में बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार भू अर्जन के मुआवजा को 4 गुना कर किसानों को विकास प्रक्रिया में भागीदार बना रही है। किसानों के पास मुआवजा राशि का भरपूर पैसा आने से उन्हें नई जमीन खरीदने में आसानी होगी।

सीएम डॉ. मोहन ने आगे कहा कि अब भू-अर्जन संबंधी मामलों के निराकरण में गति आएगी। सिंचाई परियोजनाओं, सड़क, पुल, रेलवे और बांध निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य अब तेजी से हो सकेंगे। शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

अब हर साल करीब 20 हजार करोड़ रुपए मुआवजा किसानों को मिलेगा। भूमि देने वाले किसान परिवारों को चार गुना मुआवजा मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।

Related Articles

Back to top button