Featureछत्तीसगढ़

कुनकुरी के ग्राम हर्राडाड़ में 423 बोरा अवैध धान परिवहन करते जब्त

रायपुर, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की जा रही है। खाद्य विभाग अवैध धान परिवहन के लिए चेकपोस्ट बनाया गया है। साथ ही टास्कफोर्स दल भी गठित किए गए हैं। धान खरीदी के दौरान राजस्व विभाग के दल ने कुनकुरी में 423 बोरा अवैध धान परिवहन करते हुए जब्त किया गया है। यह जब्ति कुनकुरी एसडीएम नंद जी पांडे के निर्देशन एवं तहसीलदार कुनकुरी के नेतृत्व में गठित उड़नदस्ता टीम ने रात्रि गश्त के दौरान ग्राम हर्राडाड़ में 2 ट्रकों में भरी 423 बोरी अवैध धान को पकड़ा गया।

राजस्व विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के दौरान पकड़े गए ट्रक जेएच 07 के 6124 व सीजी 14 एमक्यू 7244 में भारी मात्रा में धान लदा हुआ पाया गया। टास्क फोर्स दल के समक्ष वाहन चालकों द्वारा कोई वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया एवं थाना कुनकुरी को सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही में तहसीलदार कुनकुरी नायब तहसीलदार एवं पुलिस विभाग टीम शामिल थी।

Related Articles

Back to top button