Featureराष्ट्रीय

लाड़ली बहना योजना में नए नाम जोड़ने की कवायद तेज, सरकार ने दिए छूटे नामों का आंकलन करने के निर्देश

भोपाल। लाड़ली बहना योजना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। लाड़ली बहना योजना में नए नाम जोड़े जाएंगे। राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि नाम जोड़ने के लिए फिर से पोर्टल खुलेंगे। मंत्री ने बताया कि सीएम डॉ मोहन ने घोषित किया है कि निकट भविष्य में लाडली बहना योजना से बची महिलाओं के नाम जोड़े जाएंगे। मुख्यमंत्री ने योजना से छूटे हुए नामो का आंकलन करने के निर्देश दिए है।

स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना में नाम जुड़ने के लिए फिर पोर्टल खुलेंगे। सीएम डॉ मोहन यादव ने घोषित किया है निकट भविष्य में इस योजना से बची महिलाओं के नाम जोड़े जाएंगे। मुख्यमंत्री ने योजना से छूटे हुए नामों का आंकलन करने के निर्देश दिए है। कितनी महिलाएं बची हुई है, उनके आंकलन करने के आंतरिक निर्देश सीएम ने दिए है।

अब तक 41वीं किस्त

आपको बता दें कि एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीते माह सितंबर की 13 तारीख को आगर मालवा में से ‘लाड़ली बहना योजना’ का पैसा जारी किया था। प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 40वीं किस्त पहुंच चुकी हैं। 14 अक्टूबर उमरिया जिले से 41वीं किस्त जारी होगी।

वर्तमान में मिल रहे हैं 1500-1500 रुपये

गौरतलब है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना, उनके स्वास्थ्य व पोषण स्तर में निरंतर सुधार करना और परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका को सशक्त करने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई। इसके माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे अपनी जरूरतों को पूरा के साथ ही परिवार की आर्थिक गतिविधियों में भी भागीदारी निभा सकें।

इस योजना तहत पात्र सामान्य लाभार्थी महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर की जाती है। शुरुआत में यह राशि 1000 रुपये थी। जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया। इसके बाद नवंबर 2025 से इसे 1500 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा अगस्त 2023, अगस्त 2024, अगस्त 2025 और अगस्त 2026 में लाभार्थी महिलाओं को चार बार 250-250 रुपये की विशेष आर्थिक सहायता भी दी गई है।

Related Articles

Back to top button