Featureराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आजादपुर मंडी में सख्त निरीक्षण, समयबद्ध विकास कार्यों के लिए अधिकारियों को दी कड़ी हिदायत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को आजादपुर मंडी, गुप्ता मार्केट और आसपास के क्षेत्रों का ऑन ग्राउंड निरीक्षण किया। सीएम ने यहां DMRC और PWD द्वारा चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली। निरीक्षण के दौरान सीएम रेखा ने सभी संबंधित विभागों को स्थानीय नागरिकों के आवागमन और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों पर गुस्सा भी जाहिर किया है।

मुख्यमंत्री ने सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता से समझौता किए बिना पूरा करने के निर्देश दिए। साफ-सफाई, कूड़ा उठान और बेहतर प्रबंधन को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज आजादपुर मंडी, गुप्ता मार्केट और आसपास के क्षेत्रों का ऑन ग्राउंड निरीक्षण किया. यहां DMRC और PWD द्वारा चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली. सभी संबंधित विभागों को स्थानीय नागरिकों के आवागमन और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए हैं.

आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर साफ-सफाई, कूड़ा उठान और बेहतर प्रबंधन को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ, निर्धारित समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना पूरे किए जाएं, ताकि जनता को समय पर सभी आवश्यक सुविधाएं मिल सकें.

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्लीवासियों के लिए हम बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और उनकी जरूरतों के अनुरूप सुविधाएं विकसित कर रहे हैं। वर्षों से उपेक्षित क्षेत्रों में भी नए विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ है, और इन्हें समय पर पूरा कर जनता को समर्पित करने के लिए हमारी सरकार 24×7 मिशन मोड में कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button