Featureछत्तीसगढ़

मुंगेली की सुप्रिया ठाकुर बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, CDS परीक्षा में हासिल किया चौथा रैंक

रायपुर। मुंगेली की सुप्रिया ठाकुर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी। मंत्री ने बधाई देते हुए कहा, मुंगेली जिले के गांव टेढाधौरा की होनहार बेटी कुमारी सुप्रिया ठाकुर जी को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

CDS जैसी कठिन परीक्षा को उत्तीर्ण कर पूरे देश में चौथा रैंक प्राप्त कर मुंगेली जिले का मान बढ़ाया है सुप्रिया जी ने, आपकी इस उपलब्धि ने पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

आपकी मेहनत, लगन और राष्ट्र सेवा के प्रति आपके समर्पण को नमन। मां महामाया से प्रार्थना है कि आप निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ें और देश का नाम रोशन करती रहें। आपके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!

Related Articles

Back to top button