
रायपुर। ओवरब्रिज के पास शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार हो गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत सासाहोली स्थित ओव्हर के नीचे एक व्यक्ति अपने पास थैलों में शराब रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।
पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सोनू उर्फ हरीश कुमार नसानी निवासी तिल्दा नेवरा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैलों की तलाशी लेने पर थैलों में शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में सोनू उर्फ हरीश कुमार से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी सोनू उर्फ हरीश कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें अलग – अलग ब्राण्ड के कुल 18.660 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 17,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 498/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।



