Featureछत्तीसगढ़

पेट्रोल पंप पर विवाद, मैनेजर पर हमला: ग्राहक का आरोप- लिमिट से ज्यादा पेट्रोल दिया जा रहा था

जगदलपुर। पेट्रोल पंप में नियम विरुद्ध तरीके से तय की गई लिमिट से नाराज कुछ लोगों ने मैनेजर की पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर पूरे प्रदेश भर में पेट्रोल और डीजल प्रति व्यक्ति को देने के लिए पेट्रोल पंप संचालक ने नियम तय कर रखा है और इसी के चलते बाइक को ₹200 और चारपहिया वाहन को हजार रुपए का पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है।

शनिवार सुबह जगदलपुर के एयरपोर्ट के नजदीक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पंप मैनेजर का इसी बात को लेकर विवाद हुआ। पेट्रोल भरने आए युवक अतिरिक्त पेट्रोल की मांग कर रहे थे क्योंकि उन्हें लंबी दूरी तय करनी थी, जब पेट्रोल पंप मैनेजर ने पेट्रोल देने से इनकार किया तो इस पर बहस हुई और इसके बाद बाइक सवार युवक के साथियों ने मैनेजर की पिटाई कर दी।

इस पिटाई से नाराज पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने सामूहिक तौर पर एकत्र होकर कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button