Featureराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात के संबंध में राज्य सरकार की ओर से फोटो सहित जारी संक्षिप्त बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।

सूत्रों के अनुसार, श्री योगी ने श्री मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की। हालांकि, ऐसी अटकलें हैं कि दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाले चुनाव और अगले वर्ष की शुरुआत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर भी बातचीत हुई।

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव 16 अक्टूबर को होना है, जबकि राज्य में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष की शुरुआत में प्रस्तावित हैं।

Related Articles

Back to top button