Featureराष्ट्रीय

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश में सुशासन और डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देते हुए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है। अब देश के किसी भी कोने में बैठकर मध्य प्रदेश में दस्तावेजों का पंजीयन करवा सकेंगे। इस नई व्यवस्था से नागरिकों को पंजीयन कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी और समय की भी बचत होगी।

राजधानी में साइबर पंजीयन कार्यालय का उद्घाटन

इस महत्वपूर्ण सेवा के संचालन के लिए राजधानी भोपाल के पंजीयन भवन में सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक कार्यालय के माध्यम से पूरे प्रदेश की पंजीयन प्रक्रियाओं को डिजिटल और फेसलेस बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

Related Articles

Back to top button