Featureराष्ट्रीय

सीएम मोहन यादव के 61वें जन्मदिन पर पीएम मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं ने दी बधाई, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 25 मार्च 2026 को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस विशेष अवसर पर देश की प्रमुख हस्तियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई नवाचार किए हैं। वे मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई अनेक पहलों में सबसे आगे हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ। उन्होंने ईश्वर से उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की प्रार्थना की।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी बाबा महाकाल से उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की। मोदी जी के मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में प्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम छू रहा है। प्रभु महाकाल आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य कई केंद्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button