Featureछत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : बस्तर के बड़े अलनार में रोपे गए 300 पौधे

जनप्रतिनिधियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

रायपुर, सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को बस्तर जिले के ग्राम बड़े अलनार में एक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण अंचलों में हरियाली के विस्तार के उद्देश्य से कुल 300 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए।

सेवा संकल्प अभियान : बस्तर के बड़े अलनार में रोपे गए 300 पौधे

इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जनपद अध्यक्ष श्री संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य श्री निर्देश दीवान, जनपद सदस्य श्री गौरव कश्यप, जनपद पंचायत सदस्य श्री रायधर दीवान तथा स्थानीय सरपंच श्रीमती मंगली बाई, जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्वेता वर्मा उपस्थित रहीं।

सेवा संकल्प अभियान : बस्तर के बड़े अलनार में रोपे गए 300 पौधे

पौधरोपण के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को प्रकृति और पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी निरंतर देखभाल कर उन्हें वृक्ष का रूप देना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली और जन-जागरूकता का सकारात्मक संदेश पहुंच रहा है। आये समस्त जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लगाए गए सभी 300 पौधों के उचित संरक्षण, नियमित सिंचाई और सुरक्षा का एक स्वर में संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button