Featureछत्तीसगढ़

सोना-चांदी खरीदना हुआ आसान! 24 कैरेट सोना हुआ 141550 व चांदी 19400 प्रति किलोग्राम

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट का असर अब राजधानी रायपुर के सराफा बाजार पर भी साफ दिखने लगा है। त्योहारी सीजन के बीच कीमती धातुओं के दामों में आई इस अचानक कमी से बाजार में काफी हलचल देखी जा रही है। 24 कैरेट सोने का भाव 141550 रुपये पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट – 129760, 20 कैरेट – 117950 तथा 18 कैरेट – 10616 रुपये रहा। वहीं चांदी का भाव 19400 रुपए प्रति किलोग्राम के निचले स्तर पर आ गया। त्योहारी मांग के बीच दामों में आई इस गिरावट से ग्राहकों में उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button